CM Yogi- फाइल फोटो
CM Yogi- फाइल फोटो

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत हासिल।  जिसके बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 25 मार्च को दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है। समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि, योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम चार बजे मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। 

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो,  योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम राज्य की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।  इस दौरान योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। साथ ही कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री भी शपथ लेंगे। 

     

    इस समारोह में कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रण 

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।  इनमें समाजवादी पार्टी से वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती के नाम हैं। जबकि, कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ राजनेताओं को भी समारोह में आमंत्रित किए जाने के कयास लगाए जा रहे है। 

    37 सालों में पहली बार सत्तारूढ़ दल ने की सत्ता में वापसी

    उल्लेखनीय है कि, यूपी की राजनीती में  37 साल के बाद पहली बार कोई सत्तारूढ़ पार्टी दोबारा सत्ता बनाने जा रही है। 10 मार्च को आये चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार भारी बहुमत हासिल किया है। इस विशाल जीत के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने की औपचारिक कवायद शुरू हो गई।  इसी के  योगी आदित्यनाथ अब तक दो बार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चर्चाएं की है।