सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)

  • किसानों को सम्मान निधि और फसल बीमा योजना से मजबूत करने का किया काम
  • खाद्यान्न खरीद को बनाया किसानों के लिए आसान, उपलब्ध कराई कई सुविधाएं

Loading

लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) ने भूमिहीन किसानों (Landless Farmers) के चेहरों पर खुशहाली (Happiness) लौटाने का काम किया है। उनको सम्‍मान देने के साथ उनकी आर्थिक स्थित‍ि में सुधार के बड़े प्रयास किए हैं। प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) से 254.04 करोड़ किसानों के खातों में 37,388 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वरदान साबित हुई है। योजना के तहत 2 करोड़ 5 लाख किसानों का बीमा क‍िया गया है। फसल बीमा योजना में 25 लाख 60 हजार किसानों को लाभ मिला और किसानों के खातों में 2,208  करोड़ भेजा गया। एम. एस. पी. में लगभग दोगुना बढ़ोत्‍तरी की गई है। किसानों से 433.86 लाख मी. टन खाद्यान्न खरीद कर 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। वर्ष 2020-21 में 66.84 लाख मी. टन धान की खरीद की गई।

बीते 4 सालों  में 2387.64 लाख मीट्रिक टन से अधिक कृषि उत्पादन हुआ। साथ ही सरकार ने 45 कृषि उत्पाद मंडी शुल्क से मुक्त किया। मंडी शुल्क 1 प्रतिशत घटाया। इसके साथ 36 हजार करोड़ रुपये से 86 लाख लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ क‍िया। 3 लाख 92  हजार करोड़ रुपये का फसल ऋण वितरित किया है।

बीजेपी के ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017’ में जनता से वादा

  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं और अन्य सामाजिक
  • सुरक्षा लाभ के लिए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को दीन दयाल सुरक्षा बीमा योजना से 22 लाख तक का बीमा सरकार निःशुल्क देंगे 
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को गौधन योजना से गाय और अन्य दुधारू पशु उपलब्ध कराये जाएंगे
  • सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के धान की खरीदारी की व्यवस्था करेगी
  • किसानों को फसल का सही मूल्य दिलवाने के लिए सभी अनाज और सब्जी मंडियों को ई-मंडियों में बदला जाएगा
  • आलू, प्याज और लहसुन को न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाया जाएगा
  • योगी सरकार ने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में बुनियादी ढांचे को दी मजबूती
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 254.04 करोड़ किसानों के खाते में कुल 37,388 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2 करोड़ 5 लाख किसान बीमित। अब तक 25 लाख 60 हजार किसानों के खाते में 2,208 करोड़ रुपेय क्षतिपूर्ति हस्तांरित
  • एम. एस. पी. में लगभग दो गुना तक वृद्धि की, किसानों से 433.86 लाख मी. टन खाद्यान्न खरीद कर 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया
  • वर्ष 2020-21 में 66.84 लाख मी. टन धान की खरीद की गई जो लक्ष्य से डेढ़ गुना ज्यादा रही
  • पिछले 4 वर्षों में 2387.64 लाख मीट्रिक टन कृषि उत्पादन किया
  • 45 कृषि उत्पाद मंडी शुल्क से मुक्त किया, मंडी शुल्क 1 प्रतिशत घटाया गया