योगी सरकार देगी यूपी के किसानों को 15 हजार सोलर पंपों की बड़ी सौगात

    Loading

    लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government 2.0)ने द्वितीय कार्यकाल के पहले पेपरलेस वित्तीय बजट (Paperless Budget) में यूपी (UP) के किसानों (Farmers) को 15 हजार नए सोलर पंप (New Solar Pumps) लगाए जाने की बड़ी सौगात दी है। सरकार के इस कदम से किसानों को निशुल्क सिंचाई में बड़ी सुविधा मिलेगी। प्रदेश में खेती लहलहाएगी और किसानों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान योजना से प्रदेश में 15 हजार नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। 

    योगी सरकार की ओर से जारी बजट में प्रदेश के 34,307 सरकारी नलकूपों और 252 लघु डाल नहरों के माध्यम से किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा का प्रावधान किया गया है। सरकार प्रदेश में नाबार्ड की मदद से भी 2,100 नए राजकीय नलकूपों का निर्माण कराएगी।  इसके लिए 423 करोड़ रुपए और 6,600 राजकीय नलकूपों के आधुनिकीकरण के लिए 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 569 असफल राजकीय नलकूपों के पुर्ननिर्माण पर 130 करोड़ रुपए का बजट भी सरकार ने प्रस्तावित किया है। बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी के लिए 2,751 करोड़ का बजट जारी किया गया है। सरकार ने बजट में बाढ़ नियंत्रण पर खास जोर दिया है। खराब नलकूपों की मरम्मत के लिए भी बजट जारी करने का प्रस्ताव है।

    यूपी में तटबंधों का होगा तेजी से निर्माण 

    प्रदेश सारकार तटबन्धों के निर्माण, उच्चीकरण, सुदृढीकरण पर भी तेजी से काम करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने बजट में 356 करोड़ रुपए जारी करेगी। नदी सुधार और कटाव रोकने के लिए 1,328 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। जल निकास के लिए 144 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। नहरों और सरकारी नलकूपों से किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

    बजट में नहर परियोजनाओं को बड़ी सौगात

    सरकार नहरों के विकास पर भी जोर दे रही है। बजट में उसने मध्यगंगा नहर परियोजना के लिए 600 सौ करोड़ रुपए, सरयू नहर परियोजना के लिए 310 करोड़ रुपए और अर्जुन सहायक परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।