Banned Apps
File Photo

Loading

नई दिल्ली. भारत सरकार ने चीन के खिलाफ और एक बार डिजिटल स्ट्राइक की है। सरकार ने और 15 चीनी ऐप्स को देश में बैन कर दिया है। इनमें फोटो एडिटर AirBrush, वीडियो टूल MeiPai और कैमरा एडिटर BoXxCAM जैसे ऐप्स शामिल हैं। यह सभी बैन ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से गायब हो गए है।

सरकार ने  Xiaomi, Redmi, Poco स्मार्टफोन्स के साथ आने वाले Mi Browser Pro और CapCut को भी बैन कर दिया है। गौरतलब है कि CupCut टिकटॉक के स्वामित्व वाली कंपनी बाइटडांस का ही एप है। वहीं इससे पहले सरकार ने Mi कम्युनिटी ऐप को बैन कर दिया था।

सरकार ने फोटो एडिटर एप AirBrush, Short Video, MeiPai और BoXxCAM जैसे एप्स को बैन किया है, जो चीनी कंपनी Meitu कंपनी के हैं। यह कंपनी फोन भी बनाती है। बैन लिस्ट में ई-मेल एप NetEase, गेमिंग एप Heroes War and SlidePlus का भी नाम है जिसे चीन की QuVideo Inc ने बनाया है। इस लिस्ट में Baidu Search और Search Lite का भी नाम है। यह सभी ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से गायब हो गए है।

सरकार 200 से अधिक ऐप की जांच कर रही है, जो भारत में बैन का सामना कर सकते हैं। इन ऐप्स में Tencent द्वारा बनाया गया PubG, Xiaomi द्वारा बनाया गया Zili, और अलीबाबा समूह द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल AliExpress शामिल हैं।

गौरतलब है कि चीनी ऐप्स से देश की एकता और संप्रभुता, रक्षा क्षेत्र और देश की सुरक्षा को खतरा होने के चलते इन्फॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी एक्ट 69ए के तहत 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद सरकार ने पिछले ही महीने 47 ऐप्स पर बैन लगाया।