iPadOS 14, watchOS 7 और iOS 14 आज होगा लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

Loading

विश्व प्रसिद्ध स्मार्टफोन मेकर कंपनी Apple ने 15 सितंबर को आयोजित किए गए इवेंट में अपने डिवाइस Apple Watch SE, Series 6 और iPad Air 2020 को लॉन्च किया है। इसके साथ ही यह भी बताया कि है कि जल्द ही इन डिवाइसेज़ के लिए iPadOS 14, watchOS 7, iOS 14, ऐलान किया जाएगा। वहीं यह एक अच्छी खबर है की इसे आधिकारिक तौर से आज ही लॉन्च किया जाएगा। जिसमें उपभोगता को ऐप लाइब्रेरी, पिक्चर इन पिक्चर और स्लीप ट्रैकिंग आदि जैसे फीचर्स की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि iOS 14, iPadOS 14, watchOS 7 को सबसे पहले WWDC 2020 में लाया गया था और आज यह आधिकारिक तौर पर उपलब्ध होंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

iPadOS 14 Features-
इसमें एप्पल म्यूज़िक, नोट्स, ईमेल, कैलेंडर, फोटो आदि कई ऐप्स को जोड़े गए हैं।इसके साथ ही साइडबार की मदद से यूज़र सेक्शन के बीच में फास्ट एंटर किया जा सकता है। ओएस में प्लेलिस्ट और फोटो गैलरी के बीच में कंटेंट को ड्रैग एंड ड्रॉप वाली सुविधा भी मिलेगी। वहीं iPadOS 14 को सपोर्ट करने वाले डिवाइस में iPad Air 2, iPad Air 3, iPad mini 4, iPad mini 5 और सभी iPad Pro मॉडल्स शुमार हैं।

watchOS 7 Features-
watchOS 7 में उपभोगता को वॉच फेस, ऑटोमेटिक हेंडवॉशिंग डिटेक्शन, नए वर्कआउट मोड्स, न्यू रेंज VO2 Max आदि फीचर्स मिल सकते हैं। हांलाकि, कंपनी के तरह से ऐसी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि, यह सभी फीचर्स Apple Watch के सभी मॉडल्स में उपलब्ध होंगे या नहीं। वहीं आपको बता दें कि watchOS 7 इंस्टॉलेशन के लिए iPhone 6s और iOS 14 आधारित डिवाइस का होना ज़रूरी है। यह Apple Watch Series 3, Apple Watch Series 4 और Apple Watch Series 5 को सपोर्ट करेगी।

iOS 14 Features-
इसमें यूज़र्स को Widgets, App Library, Picture-in-Picture और अपडेटेड Siri इंटरफेस की सुविधा मिलेगी। यह उन सभी iPhone मॉडल्स को सपोर्ट करेंगे जो iOS 13 पर काम करते हैं। लॉन्च के बाद इन सभी मॉडल्स को iOS 14 अपडेट मिलेगा।