Samsung Galaxy Tab A (2020) लॉन्च, जानें कीमत

साउथ कोरियाई स्मार्टफोनमेकर कंपनी Samsung ने अपना नया डिवाइसSamsung Galaxy Tab A (2020) को लॉन्चकर दियाहै। इसकी खासियत की बात करें तोंइसमें दमदार प्रोसेसर, 5,000 mAh की

Loading

साउथ कोरियाई स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने अपना नया डिवाइस Samsung Galaxy Tab A (2020) को लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत की बात करें तों इसमें दमदार प्रोसेसर, 5,000 mAh की बैटरी और बढ़िया कैमरा सेटअप दिया गया है। तो आइए जानते है इस डिवाइस के बारें में अधिक जानकारी। 

Samsung Galaxy Tab A (2020) Specification
इस डिवाइस में 8.4 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले (1200×1920) है। साथ ही परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद हैं। इस डिवाइस में Exynos 7904 चिपसेट होने का दावा CNET ने किया है। इस डिवाइस में जान फूंकने के लिए 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

Samsung Galaxy Tab A (2020) Camera 
Samsung Galaxy Tab A (2020) के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G, एलटीई, Wi-Fi फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

Samsung Galaxy Tab A (2020) Price 
कंपनी इस डिवाइस को 3GB RAM / 32GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत $279.99 (लगभग 21,200 रुपए) हैं। इसकी सेल 27 मार्च से शुरू हो होगी। बता दें कि कंपनी ने इस डिवाइस को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।