JioMeet

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन हैं। जिससे काफी सारे लोग अपने घरों से ही काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा वीडियो कालिंग का इस्तेमाल हो रहा हैं।

Loading

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन हैं। जिससे काफी सारे लोग अपने घरों से ही काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा वीडियो कालिंग का इस्तेमाल हो रहा हैं। वीडियो कालिंग के लिए सबसे ज्यादा जूम विडियो कालिंग एप को पसंद किया जा रहा हैं। जिसके बाद सभी टेक कंपनियां अपने वीडियो कालिंग एप के सॉफ्टवेयर को अपडेट शुरू कर दिया हैं। लेकिन दुनिया भर के देशों की सरकारों ने जूम एप को इस्तेमाल न करने की अपील की हैं।

वहीं अब रिलायंस जिओ भी जल्द अपना विडिओ कालिंग एप JioMeet लॉन्च करनेवाली हैं। इसमें एक साथ 100 लोग वीडियो कॉल कर सकेंगे। रिलायंस जियो इंफोकॉम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पंकज पवार ने बताया कि JioMeet को किसी भी डिवाइस और किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एप का इस्तेमाल डॉक्टर्स से सुझाव लेने के लिए भी किया जा सकेगा। हालांकि इस एप के लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है की यह एप जल्द ही लॉन्च होगा।  

बता दें कि जूम एप की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फेसबुक और गूगल ने भी अपने वीडियो कॉलिंग एप को अपग्रेड किया हैं। हाल ही में फेसबुक ने मैसेंजर रूम फीचर जारी किया है। जिसमें 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। वहीं गूगल मीट को सभी के लिए फ्री कर दिया हैं। इससे पहले यह सिर्फ जीसूट के लिए ही था। इसमें अब एक साथ 250 लोग विडियो कॉलिंग कर सकते हैं।