PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) जल्द भारत (India) में अपना नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह डिवाइस Moto Tab G62 है, जिसे कंपनी 17 अगस्त 2022 को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। Moto Tab G62 की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है। 

    एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर Moto Tab G62 को कंपनी ने डिज़ाइन किया है। इस टैब में 10.6 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है। साथ ही टैब में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम Snapdragon 680 का प्रोसेसर दिया गया है। जबकि पावर बैकअप के लिए 7,700mAh की बैटरी सपोर्ट दी गई है। तो चलिए जानते हैं इस टैब के बारे में विस्तार से…

    Moto Tab G62 के फीचर्स 

    Moto Tab G62 को डुअल टोन फिनिश और मेटल बिल्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 10.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मौजूद रहेगी। इसमें क्वालकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो क्वॉड स्पीकर का सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें डोल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी दिए जा सकता है। यह टैब एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया जा सकता है। 

    Moto Tab G62 में आई प्रोटेक्शन के लिए स्पेशल रीडिंग मोड और TUV सर्टिफिकेशन दिया जा सकता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 7,700mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 20W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इस टैब को दो वेरियंट Wi-Fi और LTE के साथ पेश किया जाएगा। Moto Tab G62 को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि मोटो के टैब की स्टोरेज और कीमत के बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 

    Moto G62 स्मार्टफोन भी होगा लॉन्च

    इतना ही नहीं, मोटोरोला 11 अगस्त 2022 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाला है। कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन Moto G62 है। यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मौजूद रहेगा, साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी दी जाएगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में 50mp का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जबकि सेल्फी के लिए 16mp कैमरा भी मिल सकता है।