Photo - Noise India
Photo - Noise India

    Loading

    दिल्ली: भारत की कोम्पनी नॉइज़ (Noise) ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds Combat को लॉन्च कर दिया है। Noise Buds Combat को भारतीय बाजार में 1,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इसमें क्वॉड माइक ENC का सपोर्ट है और Noise Buds Combat को तीन कलर में पेश किया गया है जिसमें स्टिल्थ ब्लैक, कोवर्ट व्हाइट और शैडो ग्रे शामिल हैं। Noise Buds Combat की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से हो रही है।

    चार माइक्रोफोन 

    Noise Buds Combat में चार माइक्रोफोन हैं जो कि एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ आते हैं। न्वाइज के इस बड्स में टच सपोर्ट दिया गया है। Noise Buds Combat के साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का का भी सपोर्ट है। 

    36 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ

    दोनों बड्स के टच का इस्तेमाल वॉल्यूम कंट्रोल और म्यूजिक कंट्रोल के अलावा वॉयस असिस्टेंट के लिए किया जा सकता है। Noise Buds Combat को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। Noise ने अपने इस ईयरबड्स में 13mm का ड्राइवर दिया है जो कि अल्ट्रा लो लैटेंसी मोड के साथ आता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है और 36 घंटे की बैटरी लाइफ है। Noise Buds Combat के प्रत्येक बड्स का वजन 9.2 ग्राम है और चार्जिंग केस के साथ कुल वजन 35.2 ग्राम है।