PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: Nokia जल्द भारतीय टेक मार्केट में अपना नया टैबलेट (Nokia Tablet) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह टैबलेट सस्ता हो सकता है। कंपनी ने इसी साल जुलाई में ग्लोबल मार्केट में Nokia T10 टैबलेट को लॉन्च किया था। जिसके बाद अब कंपनी इसे भारत में पेश करने वाली है। नोकिया (Nokia) के इस टैबलेट को Amazon India पर स्पॉट किया गया है। जिसे बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, जल्द कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। 

    हालांकि, Nokia T10 टैबलेट को लेकर कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, Amazon सेल पर इस टैबलेट की कीमत का खुलासा हो गया है। इस कीमत को देखकर समझ आया है कि, कंपनी अपने इस आगामी डिवाइस को बजट रेंज में पेश कर सकती है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और फीचर्स।

    कीमत का हुआ खुलासा 

    Nokia T10 टैबलेट Amazon India या नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, Amazon India की लीक लिस्टिंग में इसकी कीमत सामने आ गई है। कंपनी अपने इस डिवाइस को 11,999 रुपये में पेश कर सकती है। 

    यूरोप में हो चुका लॉन्च 

    बता दें कि, यूरोप में यह टैबलेट पहले ही लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इसे दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में डिवाइस Wi-Fi और Wi-Fi + 4G वेरिएंट में आता है। हालांकि, भारत में यह किस वेरिएंट में पेश होगा इसकी जानकारी नहीं है। 

    ऐसे हो सकते हैं फीचर्स 

    यूरोप में लॉन्च हुए Nokia T10 टैबलेट में 8-inch का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 1280×800 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें Netflix HD सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसमें Unisoc T606 चिपसेट भी मौजूद है। साथ ही ये Android 12 पर काम करता है। कंपनी की मानें तो इसमें 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और दो साल का OS अपडेट मिलेगा। यह टैबलेट ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो सॉकेट, Wi-Fi और IPX2 रेटिंग मिलती है।

    Nokia T10 टैबलेट में 32GB और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, इसके स्टोरेज को यूज़र्स माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। यह टैबलेट 3GB RAM और 4GB RAM के वेरिएंट में आते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,250mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। जबकि इसमें 8MP का रियर कैमरा दिया गया है और वहीं फ्रंट में 2MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।