अजीब: लैंडलाइन है या मोबाइल! पहचान पाना है मुश्किल, वायरल हो रही तस्वीर

    Loading

    नई दिल्ली: वर्तमान में बहुत ही कम लोग हो जो अब लैंडलाइन का इस्तेमाल करते है, जहां हर जगह मोबाईल फोन आ गए तो भला लैंडलाइन को कौन इस्तेमाल करेगा। जी हां पुराने जमानें में लैंडलाइन बेहद चलता था। उस वक्त लैंडलाइन के जरिए कॉल करना और कॉल रिसीव करना ये दोनों ही काम होते थे। तब लैंडलाइन में स्क्रीन नहीं होती थी, लेकिन अब हम आपको कहे की लैंडलाइन में स्क्रीन है तो क्या आप विश्वास कर पाएंगे? जी नहीं न लेकिन ऐसा ही एक फोन सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है…. 

    अनोखा लैंडलाइन

    हां हमें ये पता है कि थोड़े टाइम बाद लैंडलाइन में एक छोटी सी स्क्रीन भी ऐड कर दी गई थी, जिसमें हमें डायल किया गया हुआ नंबर दिखता था। लेकिन जो बात आपको हम बताने जा रहे है उसे जानकर आप चौंक जायेंगे। जी हां अब लैंडलाइन फोन पर आप वाट्सएप और ट्विटर भी चला सकते हैं। जी हां  सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक अनोखे लैंडलाइन की एक तस्वीर मिली है जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

    चौंक गए लोग

    इस तस्वीर को देखकर जहां कुछ लोग शॉक्ड हैं तो कुछ लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह एक टच स्क्रीन नुमा लैंडलाइन की तस्वीर है। इसमें आप देख सकते हैं कि नंबर वाले डायलिंग बॉक्स की जगह मोबाइल की तरह एक स्क्रीन लगी हुई है। आपको इसके स्क्रीन पर सारे आधुनिक ऐप्स दिखाई दे रहे होंगे। 

    लैंडलाइन में ये है खास 

    आपको बता दें कि सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल होने वाले इस लैंडलाइन में न केवल एक स्क्रीन है बल्कि इसमें एक कैमरा भी दिख रहा है। भले ही यह पुराने लैंडलाइन फोन की तरह दिखाई दे रहा है, लेकिन फोन इतना ज्यादा आकर्षक है कि सोशल मीडिया पर इसकी ही चर्चा है। इसके बारे में लोग लगातार बातें कर रहे हैं। इसे तस्वीर को ट्विटर पर Niki_Tonsky नामक यूजर ने शेयर किया है। जहां से यह तस्वीर वायरल हो गई है।

     

    लोगों ने बहुत किया पसंद

    इस लैंडलाइन फोन की इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है कि इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं अब तक इसे 1 लाख 48 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। फोटो पर करीब 3 हजार कमेंट्स भी मिल चुके हैं। लोग इस तस्वीर पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि यह आपके घरों में जल्द ही पहुंचेगा। इस अनोखे लैंडलाइन को हम लोग बहुत ही पसंद कर रहे है।