Photo - Redmi India
Photo - Redmi India

Loading

दिल्ली: Xiaomi ने भारत में अपने Redmi ब्रांड के तहत एक नया स्मार्ट फायर टीवी 32 इंच लॉन्च किया है। Redmi Smart Fire TV 32 देश में कंपनी का पहला स्मार्ट टीवी है। जो फायर टीवी ओएस के साथ आता है। Amazon Fire OS TV के साथ Redmi ने Alexa Voice सपोर्ट के साथ रिमोट भी दिया है।

डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स

इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच रेडी डिस्प्ले, 20 वॉट के स्पीकर्स, डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स हैं। लेटेस्ट रेडमी स्मार्ट फायर टीवी प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार, Zee5, SonyLiv, YouTube जैसे ऐप्स को सपोर्ट करता है। रेडमी के नए स्मार्ट फायर टीवी में 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन (1366×768 पिक्सल) है। स्क्रीन 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, विविड पिक्चर इंजन, ऑटो लो लेटेंसी मोड, 6.5ms रिस्पांस टाइम प्रदान करती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.9% है।

टीवी में प्लेबैक कंट्रोल 

टीवी में प्लेबैक कंट्रोल के अलावा चैनल अप-डाउन, म्यूट बटन, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और अमेजन प्राइम म्यूजिक के लिए अलग बटन दिए गए हैं। Redmi Smart Fire TV 32 इंच टीवी की भारत में कीमत 13 हजार 999 रुपये है। लेकिन, लॉन्च ऑफर में इस टीवी को Mi.com और Amazon.in से 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 1 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। यानी इस टीवी को आप महज 11 हजार 999 रुपये में खरीद सकते हैं।