भारत की आजादी के मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाकर मनाया जश्न

    Loading

    नई दिल्ली: आज पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) की 75वीं सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने सोमवार को अपने अंदाज में डूडल (Google Doodle) जारी किया है। जिसमें रंग-बिरंगी पतंग (Kites) उड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। यह पतंगें भारत द्वारा आज तक हासिल की गई ऊंचाइयों को दिखा रहे हैं। यह डूडल केरल की कलाकार नीति द्वारा बनाया गया है। जिसमें भारत को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है।

    पतंगों द्वारा दर्शाया भारत की संस्कृति 

    गूगल डूडल में स्वतंत्रता दिवस 2022 पर पतंगों द्वारा भारत की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। पतंगों के साथ गूगल का ये डूडल 75 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई कई और महान ऊंचाइयों का प्रतीक है। जीआईएफ एनीमेशन डूडल को जीवंत बना रहा है।

    बता दें कि, 75 साल पहले साल 1947 में आज के ही दिन भारत में लगभग दो सौ साल के ब्रिटिश शासन का अंत हुआ था। इस दिन आधिकारिक तौर पर भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। महात्मा गांधी जैसे कई वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अहिंसक विरोध के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। 

    15 अगस्त 1947 को दिल्ली के लाल किले पर पहली बार भारतीय राष्ट्रीय लहराया था। इस ख़ास मौके पर हर साल की तरह भारत के प्रधानमंत्री इस बार भी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। साथ ही इस दिन 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है।