Whatsapp
File Photo

    Loading

    Whatsapp लोगों द्वारा सबसे ज़्यादा उपयोग किए जाने वाला ऐप है। दुनियाभर में इस मैसेजिंग ऐप (Messaging App) का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। इसपर लोग आसानी से अपने करीबियों से बात कर सकते हैं, साथ ही वीडियो कॉल (Video Call) के ज़रिए बात भी कर सकते हैं। लेकिन, इस ऐप में एक ऐसी भी सुविधा है कि अगर आपको किसी इंसान से बात नहीं करनी है तो आप उसे ब्लॉक (Block) कर सकते हैं। जिसके बाद सामने वाला व्यक्ति आपसे बात नहीं कर पता है। पर क्या आप जानते हैं, ब्लॉक करने के बाद भी हम उस इंसान को मेसेज भेज सकते हैं, जिसने हमे ब्लॉक कर दिया है। आज हम आपको ऐसी ट्रिक (Trick) बताने जा रहे हैं… 

    पहला तरीका

    किसी व्यक्ति द्वारा ब्लॉक हो जाने के बाद आप सबसे पहला तरीका यह अपना सकते हैं कि आप अपना व्हाट्सएप अकाउंट Delete कर दें। ऐसा करने के बाद आप फिर से ऐप में Sign Up करें। इसके बाद आप तुरंत ही उस व्यक्ति को मैसेज कर पाएंगे, जिसने आपको ब्लॉक किया हुआ था। लेकिन, याद रखें ऐसा करने से हो सकता है आप पुराना बैकअप खो दें। 

    दूसरा तरीका

    दूसरे तरीके में आपको अपने किसी दोस्त की मदद लेनी होगी। आप उसे कह सकते हैं कि वह Whatsapp पर एक ग्रुप बनाएं और उस ग्रुप में आपको और उस व्यक्ति को ऐड करे जिसने आपको ब्लॉक कर रखा है। ऐसा करने के बाद आपका दोस्त उस ग्रुप से एग्जिट हो जाएगा और आप आसानी से  ब्लॉक करने वाले व्यक्ति से बात कर सकते हैं।