apple
Pic: The Mirror @DailyMirror

    Loading

    नई दिल्ली. तो दोस्तों आखिरकार ऐप्पल ने अपने ‘पीक परफॉर्मेंस’ ऑनलाइन इवेंट के दौरान सबसे सस्ता 5G iPhone लॉन्च कर ही दिया है। जी हाँ, अपने ‘पीक परफॉर्मेंस’ ऑनलाइन इवेंट के दौरान ऐप्पल ने अपना यह शाहकार iPhone SE 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। बता दें कि इससे पहले ऐप्पल ने iPhone SE मॉडल को मार्च 2016 में लॉन्च किया था। लेकिन इस ख़ास ईवेंट में ऐप्पल ने अपना सबसे सस्ता 5G iPhone, iPhone SE 3 भी लॉन्च कर दिया है। बेहद कम कीमत वाले इस iPhone में आपको कंपनी के लेटेस्ट iPhone 13 के कमाल के भी फीचर्स दिए जा रहे हैं।

    इतनी होगी कीमत 

    इसके साथ ऐप्पल ने अपने इस नए स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा किया है। कंपनी ने यह बताया है कि iPhone SE 3 (2022) को 429 डॉलर की ग्लोबल कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसे भारत में 43,900 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा।

    हालाँकि ऐप्पल ने अपने इस नए 5G iPhone SE 2022 के डिजाइन में किसी तरह का कोई ख़ास या बड़ा बदलाव नहीं किया है। लेकिन पुराने iPhone SE 2020 के मुकाबले चिपसेट में इस बार काफी बड़ा बदलाव हुआ है। लेकिन इस नए स्मार्टफोन का लुक पुराने iPhone SE 2020 के जैसा ही है।

    कमाल के फीचर्स

    • Apple iPhone SE 3 स्मार्टफोन में A15 Bionic प्रोसेसर दिया जा रहा है। जिसे तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया जा रहा है।
    • इसमें होम बटन का ऑप्शन दिया गया है।
    • फोने के डिस्प्ले छोटा कर दिया गया है। 
    • iPhone SE 2022 लेटेस्ट iOS को सपोर्ट करता है।
    • यह कंपनी का सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा वाला 5G सपोर्ट स्मार्टफोन है।

    ऐसे हैं स्पेसिफिकेशन

    • इसमें 4.7-inch की स्क्रीन के साथ iPhone 13 वाली ग्लास प्रोटेक्शन दी जाएगी।
    • इस आईफोन को इस बार 5G सपोर्ट दिया गया है। 
    • यह 12MP का सिंगल रियर कैमरे के साथ आएगा। 
    • iPhone SE 2022 तीन कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    गौरतलब है कि ग्राहकों के लिए यह नया iPhone SE 2022 तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा रहा है। जिसमें 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। पता हो कि ग्राहकों के लिए यह iPhone SE 2022 तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा रहा है। जिसमें 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा।