PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: जल्द ही Jio अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने वाला है। शुरुआत में कंपनी दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में अपनी सर्विस देगी, लेकिन बाद में इसे देशभर में विस्तार किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी ने अपनी AGM 2022 में बताई थी। एजीएम में रिलायंस जियो ने अपने 5G फोन को लेकर भी खुलासा किया था। यह Jio Phone 5G के नाम से जाना जाएगा, जिसे लेकर अब नई जानकारी सामने आई है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio Phone 5G की कीमत 12 हजार रुपये से कम होगी। अगर यह फोन इस कीमत में लॉन्च होगा, तो यह सबसे सस्ता 5G फोन में से एक होगा। वैसे अब इस बजट में 5G स्मार्टफोन आने लगे हैं, तो जियो को कुछ अलग करना होगा। हालांकि, कंपनी के लेटेस्ट फोन Jio Phone Next को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

    Jio Phone 5G की कीमत से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल्स Counterpoint ने एक रिपोर्ट में शेयर की थी। हालांकि, अब इस रिपोर्ट को कंपनी ने अपने वेबसाइट से हटा दिया है। जबकि इकोनॉमिक टाइम्स ने इस रिपोर्ट के हवाले से जानकारी दी थी कि, हैंडसेट 8 हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

    रिपोर्ट के अनुसार, 2024 तक जियो एक सस्ता 5G mm Wave + sub-6GHz स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि, काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट में Jio Phone 5G के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की गई थी। हालांकि, पिछली रिपोर्ट्स में फोन के फीचर्स की डिटेल शेयर की गई हैं। जिसमें बताया गया था कि, हैंडसेट में 6.5-inch की IPS LCD स्क्रीन मिल सकती है। जबकि यह फोन ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 480 5G प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 4GB RAM और 32GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गोगा। 

    Jio Phone 5G एंड्रॉयड बेस्ड Pragati OS के नए वर्जन पर काम करेगा। जिसमें गूगल की कई सर्विसेस प्रीलोडेड रहेगी। कंपनी कैमरा मॉड्यूल को अपडेट कर सकती है और इसमें डुअल रियर कैमरा दे सकती है। जबकि इसका मेन लेंस 13MP और सेकेंडरी लेंस 2MP का हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से फोन के स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।