PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन मेकर ओप्पो (Oppo) जल्द अपना नया स्मार्टफोन (Oppo Smartphones) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन Oppo K10 5G है, जिसे भारतीय बाजार (Indian Tech. Market) आगामी 8 जून 2022 को पेश किया जाएगा। Oppo K10 स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। 

    ज्ञात हो कि, इसी साल 23 मार्च 2022 को भारत में Oppo K10 स्मार्टफोन को लॉन्च पेश किया गया था। जिसके बाद कंपनी अब Opoo K10 के 5G वेरिएंट को लॉन्च करेगी। हालांकि, यह स्मार्टफोन भारत से पहले चीन में लॉन्च हो चुका है।

    Price 

    Oppo K10 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 1999 RMB यानी करीब 23,310 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 RMB यानी लगभग 25,643 रुपये है। जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 2499 RMB यानी 29,141 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Oppo K10 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन मिड-नाइट ब्लैक और आइस ब्लू में लॉन्च हुआ है। 

    Specifications

    Oppo K10 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। प्रोससेर सपोर्ट के तौर पर फोन में MediaTek Dimensity 8000 MAX दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड ColorOS 12 पर आधारित होगा। इसमें पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

    Camera 

    कैमरे के तौर पर Oppo K10 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर सपोर्ट होगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।