Alien-Crystal-Ball
Credit: Geology Wonders

    Loading

    नई दिल्ली: हम लोग अक्सर अपने घरों की सजावट के लिए क्रिस्टल बॉल्स (Crystal Balls) खरीदते हैं। लेकिन, अब कुछ ऐसे क्रिस्टल बॉल्स भी आ गए हैं जिसमें उल्कापिंड (Meteorite) और अंतरिक्ष (Space) से गिरे एलियन पत्थर (Alien Stone) लगे हुए हैं। इनमें कुछ पत्थर चमकते हैं तो कुछ खुरदुरे हैं और कुछ करोड़ों साल पुराने हैं। इन सभी नायब पत्थरों को कांच की गेंद में गढ़ा गया है। साथ ही खबर यह भी है कि यह नीलामी के लिए तैयार किए गए हैं।

    यह क्रिस्टल बॉल सिमचैन उल्कापिंड (Seymchan Meteorite) के हैं। ये उल्कापिंड साइबेरिया (Siberia) में जून 1967 को गिरा था। इसके अलावा भी इसमें कई बेशकीमती एलियन पत्थर लगे हैं। इसे यह नाम इसलिए दिया गया है ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। 

    खबरों के मुताबिक, इन पत्थरों की नीलामी की ऑनलाइन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 23 फरवरी 2021 तक चलेगी। तो अगर आप भी इसे खरीदने की इच्छा रखते हैं, तो क्रिस्टीज की साइट पर जाकर इसे अपना बना सकते हैं। फिलहाल, आइए जानते हैं इस दुर्लभ एलियन क्रिस्टल बॉल की नीलामी और कीमत के बारे में…

    मेटेयोराइट से बना क्रिस्टल बॉल

    इसके अलावा इस क्रिस्टल बॉल में 30 जून 1957 में ब्राजील (Brazil) के इबित्रा (Ibritra) में गिरे उल्कापिंड (Meteorite) के टुकड़े लगे हैं। साथ ही इसमें माली के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में 16 इंट के उल्कापिंड के टुकड़े भी लगे हैं। इस उल्कापिंड का वजन 2 किलोग्राम था। ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज (Christie’s) का मानना है कि इस क्रिस्टल बॉल की बोली 350,000 डॉलर्स यानी 2।54 करोड़ रुपए तक जा सकती है। फिलहाल इसकी बोली कुछ डॉलर्स से शुरू होकर अभी 70 हजार डॉलर्स यानी करीब 50.49 लाख रुपए है।

    क्यों बढ़ती है इनकी कीमत 

    वास्तव में इन बॉल्स से यह जानकारी मिलती है कि हमारा सूरज, चंद्रमा, अन्य ग्रह कैसे बने। ऐसा कोई भी दुर्लभ पत्थर आपको करोड़पति बना सकते हैं। विज्ञान का मानना है कि हर मेटेयोराइट के अंदर एक नया रहस्य छिपा होता है। केवल उसे समझने की आवश्यकता है।