Pic Credit: Natural Histroy Museum
Pic Credit: Natural Histroy Museum

    Loading

    प्रकृति के पास बहुत सी रहस्यमई चीजें हैं, जो आए दिन दुनिया के सामने आ रही हैं। जिससे कई रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है ब्रिटेन (Britain) में, जहां 28 फरवरी को ब्रिटेन और नॉर्थ यूरोप में आसमान से आग के जलते कुछ गोले गिरे हैं। जो बेहद ही दुर्लभ हैं। इस उल्कापिंड (meteorite) को देख दुनिया के वैज्ञानिक डर गए हैं कि अब कौन सी नई मुसीबत आने वाली है। लेकिन इस उल्कापिंड की जब जांच की गई तो पता चला, सभी वैज्ञानिक (Scientist) हैरान रह गए, क्योंकि इस उल्कापिंड से पृथ्वी के बहुत से रहस्यों के बारे में पता लगाया जा सकता है। 

    यह उल्कापिंड 28 फरवरी की रात ब्रिटेन के कॉटस्वॉल्ड इलाके (Small Cotswold town of Winch Combe) में रास्ते के किनारे आसमान से गिरे हैं, जो आज एक समय में पृथ्वी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह आसमान से भेजी गई इंसानों के लिए सौगात मानी जा रही है। इसकी जांच के दौरान उल्कापिंड में कई रहस्यमई ताकतें पाई गई हैं, जिससे पृथ्वी पर जीवन के रहस्य के बारे में पता लगाया जा सकता है।

    ब्रिटेन में आसमान से गिरा ये उल्कापिंड करीब 300 ग्राम का है, जिसे वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर से खोजने में कामयाबी हासिल की है। यह पत्थर का टुकड़ा कार्बोनेसस कोनड्राइट (carbonaceous chondrite) से बना हुआ है। 

    इस पत्थर के टुकड़े में वैज्ञानिकों को कार्बनिक पदार्थ और अमीनो एसिड भी मिले, जिसे देखकर वैज्ञानिक बहुत खुश हुए हैं, क्योंकि यह पदार्थ केवल इंसानों में पाए जाते हैं, ऐसा माना जाता है कि इंसानी जीवन बनाने में ये रसायन काम आते हैं। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम (Natural History Museum) के अनुसार, आसमान से गिरने के बाद भी इस पत्थर की क्वालिटी बहुत अच्छी है, जो अपने आप में सोचने वाली बात है। यह इतनी अच्छी हालत में है कि ऐसा लग रहा है, मानों वैज्ञानिक खुद इसे स्पेस से लाए हैं और यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

    वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह उल्कापिंड बहुत दुर्लभ है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले हर पत्थर की तुलना में ये उल्कापिंड बहुत पुराना है। जिसका मतलब ये निकलता है कि ये पत्थर शायद अरबों सालों से अंतरिक्ष में यात्रा कर रहा था, जो अब जाकर पृथ्वी पर गिरा है।