आज दिखेगा ‘Strawberry Moon’, जानें क्यों पड़ा चांद का ये नाम

    Loading

    नई दिल्ली : जीस तरह ब्रह्मांड की रचना हुई है, उनमे फिर चाहे अंतरिक्ष हो या भौगोलिक हो सभी प्रकार की गतिविधियां होती रहती है। ऐसे ही एक घटना आज अंतरिक्ष में होने वाली है। आज आप आसमान में एक अद्वितीय नजारा देख सकते है। आपको बता दें कि आज आसमान में (Strawberry Moon) दिखाई देने वाला है।
     
    आज दिखने वाले इस चांद का रंग स्ट्रॉबेरी जैसा दिखाई देगा। इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी मून कहा जा रहा है। साथ ही चाँद अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखाई देगा। आज दिखने वाले चांद को कई तरह के नाम दिए गए है, उनमे स्ट्रॉबेरी मून, रेड मून, हनी मून, और अन्य नाम इनमे शामिल है। 

    जानें कैसे मिला चांद को ‘स्ट्रॉबेरी मून ‘ नाम 

    चांद को मिलने वाले इस नाम के पीछे की कहानी भी बड़ी रोचक है। अंतरिक्ष में होने वाले इस खगोलीय घटना को ये नाम प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से मिला है, जहां स्ट्रॉबेरी की कटाई के मौसम की शुरुवात के समय फूल मून देखा जाता था। जून का फूल मून दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
     
    यूरोप में इसे रोज मून के नाम से जाना जाता है, जो कि गुलाब के कटाई का प्रतीक है। वहीं उत्तरी गोलार्ध में इसे हॉट मून के रूप में जाना जाता है, इसका कारण यह है कि यह भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी के मौसम की शुरुआत है। जिसे वहां गर्मी का प्रतीक मन जाता है। आपको बता दें कि इस साल की खगोलीय घटना देखने को मिल रही हैं। इससे पहले सुपर मून,ब्लड मून, चंद्र ग्रहण और फिर रिंग ऑफ़ फायर यानी इस तरह के अलग-अलग सूर्य ग्रहण दिखाई दे चूका है।