108MP कैमरा वाला Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जाने कीमत

टेक्नोलॉजी की दुनियामें काफी नए-नए गैजेट्स लॉन्चहो रहे है। इसमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टैब समेत अन्य गैजेट्स शामिलहै। अब चीन की स्मार्टफोनमेकर कंपनी ने दो

Loading

टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी नए-नए गैजेट्स लॉन्च हो रहे है। इसमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टैब समेत अन्य गैजेट्स शामिल है। अब चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro लॉन्च कर दिए है। इसकी खासियत की बात करे तो इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा है। साथ इसमें दमदार बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर मौजूद है। तो आइए जानते है इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारें में…..

Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 Pro Specification 
इन दोनों फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले (1080×2340 पिक्सल) दिया गया है। बेहतर परफॉर्मन्स के लिए इसमें Snapdragon 865 मौजूद है। सेक्युरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Xiaomi Mi 10 4,500 mAh और Xiaomi Mi 10 Pro 4780 mAh की दमदार बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन MIUI 11 पर आधारित ऐंड्रोइड 10 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के हिसाब से इसमें 3G, 4G, Wi-Fi 802.11 a / b / g, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.10, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स है।  

Xiaomi Mi 10 Camera 
इसमें क़्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें इसका 108  मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन के प्राइमरी कैमरा से 8K रेजोल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।   

Xiaomi Mi 10 Pro Camera
इसमें भी क़्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें इसका 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और चौथा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन के प्राइमरी कैमरा से 8K रेजोल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 Pro Price 
कंपनी ने Xiaomi Mi 10 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। Xiaomi Mi 10 के 8GB RAM / 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €799 (लगभग 66,350 रुपए) है। वहीं 8GB RAM / 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €899 (लगभग 68,000 रुपए) है। जबकि Xiaomi Mi 10 Pro को सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB RAM / 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €999 (लगभग 83,000 रुपए) है। इन दोनों फोन को 15 अप्रैल से ख़रीदा जा सकेगा। जानकारी के लिए बता दें की यह फोन सिर्फ यूरोप में ही लॉन्च किया गया है। भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है की यह दोनों फोन जल्द ही भारत में लांच होंगे।