Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी (Xiaomi) आज यानी 26 अगस्त को अपना एक इवेंट करने वाली है, जिसका नाम शाओमी स्मार्टर लिविंग 2022 (Xiaomi Smarter Living 2022) है। इस इवेंट में कंपनी अपने बहुत से शानदार डिवाइस से पर्दा उठा सकती है। यह इवेंट कंपनी के साथ Xiaomi के यूज़र्स के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस इवेंट में कंपनी Mi Notebook, Mi TV 5X और Mi Band 6 से पर्दा उठा सकती है। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

    Xiaomi Smarter Living 2022 इवेंट का Live यहां देखें  

    Xiaomi Smarter Living 2022 इवेंट को कंपनी दोपहर 12 बजे से शुरू करेगी। इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग यूज़र्स कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल (Xiaomi Youtube Channel) और फेसबुक पेज (Xiaomi Facebook Page) पर आसानी से देख सकते हैं।

    Specifications 

    Xiaomi Smarter Living 2022 इवेंट में कंपनी जिस डिवाइस से पर्दा उठाने वाली है, उसकी चर्चा बहुत पहले से की जा रही थी। ऐसे में इन डिवाइस से जुड़ी कई रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी थीं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में खास बातें…    

    Mi Notebook

    Mi Notebook लैपटॉप में कंपनी ने aerospace-grade सीरीज के 6 Aluminium Alloy का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें बैकलिट कीबोर्ड भी दिया जाएगा। वहीं लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यूजर्स को इस लैपटॉप में ओएलईडी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर भी दिया जा सकता है।

    Mi TV 5X

    Mi TV 5X काफी समय से सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इस स्मार्ट टीवी की कई रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी है। जिसके मुताबिक, एमआई टीवी 5 एक्स में 40W के स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी साउंड का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं इस टीवी में मेटल फिनिश के बेजल दिया गया है, साथ ही यह डॉल्बी विजन के साथ आएंगे। वहीं, यह टीवी गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन माइक्रोफोन से लैस होगा।

    Mi Band 6

    Band 6 फिटनेस ट्रैकर सबसे पहल से ही चीन में पेश किया गया था। वहां, इस फिटनेस बैंड की कीमत 279 चीनी युआन यानी करीब 3,200 रुपये है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैंड की भारत में 3,000 से 4,000 रुपये की कीमत में ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अगर फीचर की बात करें तो Mi Band 6 में 1।56 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और 125 mAh की बैटरी दी जाएगी, जो सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैकअप देगी।