पति मुफ्ती अनस के साथ कश्मीर पहुंची अदाकारा सना खान, वायरल हुआ वीडियो

सना खान (Sana Khan) ने मुफ्ती अनस सईद (Mufti Anas Sayed) से शादी कर सबको चौका दिया था।

  • छुट्टियां मनाने कश्मीर पहुंची सना खान
  • पति मुफ्ती अनस के साथ बेहद क्यूट अंदाज में आई नजर

Loading

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सना खान (Sana Khan) ने एक्टिंग करियर को बाय-बाय कर शादी कर ली है। तब से लेकर अब तक बॉलीवुड यह हसीना लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में सना खान ने मुफ्ती अनस सईद (Mufti Anas Sayed)  से निकाह किया है। इसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिंग दिखाई दे रही हैं। इसी बीच अदाकारा ने शेयर किया हुआ एक पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। मालूम हो कि सना खान ने कुछ घंटो पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने पति के साथ बेहद अलग अंदाज में दिखाई दी।

दरअसल, सना पति मुफ्ती अनस सईद के साथ हनीमून के लिए कश्मीर रवाना होते हुए नजर आई तो वहीँ दूसरे वीडियो में अदाकारा कश्मीर पहुंच चुकी हैं।  इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर इस वीडियो में दर्शक देख सकते है कि सना पति के साथ बालकनी में बैठकर कश्मीर की खूबसूरत वादियों को निहारती नजर आई। वीडियो में आप देख सकते है कि सना कह रही है ‘वाह… क्या नजारा है इतने में उनके पति वहां आते है और सना मुस्कुराने लगती हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

मालूम हो कि सना खान (Sana Khan) ने मुफ्ती अनस सईद (Mufti Anas Sayed) से शादी कर सबको चौका दिया था। इनकी शादी 20 नवम्बर को कुछ खास दोस्त और परिवार के सामने हुई थी। अपने फैन्स को शादी की जानकारी देते हुए अदाकारा सना ने लिखा था ‘अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये।‘