अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, ‘कौन तुझे’ गाने पर डांस कर दिया ट्रिब्यूट

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक दूसरे के साथ 6 साल लिव-इन रिलेशनशिप में थे।

  • अंकिता लोखंडे ने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
  • 'कौन तुझे’ गाने पर किया धमाकेदार डांस

Loading

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच अदाकारा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फिर से एक बाद एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद किया है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने ‘जी रिश्ते अवार्ड्स’ का हिस्सा बनी थी जहां पर उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को डांस परफॉरमेंस के जरिये ट्रिब्यूट दिया है। इसका एक वीडियो अदाकार ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चाहनेवालों के बीच यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में अंकिता ‘कौन तुझे’ (Kaun Tujhe Song) पर धमाकेदार डांस परफॉरमेंस करती नजर आई। आपको बात दें, ‘कौन तुझे’ यह गाना सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’  (M.S. Dhoni: The Untold Story) का है। इस फिल्म में सुशांत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में दिखाई दिए थे। खैर, अभिनेत्री अंकिता ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा ‘एक झलक’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक दूसरे के साथ 6 साल लिव-इन रिलेशनशिप में थे। किसी वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हुआ और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। अदाकार इन दिनों विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर बॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते है।