Kavita

कविता कौशिक (Kavita Kaushik) को पिछले कई सीजन से बिग बॉस की ओर से अप्रोच किया जा रहा था।

Loading

मुंबई. टेलीविज़न का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) जल्द ही शुरू होने वाला है। इसीबीच खबर आ रही है कि बिग बॉस के घर में एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक (Kavita Kaushik) की एंट्री हो सकती है। 

खबरों के मुताबिक, कविता कौशिक (Kavita Kaushik) को पिछले कई सीजन से बिग बॉस की ओर से अप्रोच किया जा रहा था। हालांकि अब उन्होंने इस सीजन के लिए हां कर दी है। वहीं, कविता (Kavita Kaushik) जल्द ही बिग बॉस के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर सकती हैं। बिग बॉस के घर जाने के लिए कविता (Kavita Kaushik) कोरोना वायरस टेस्ट करवाने के बाद क्वारंटाइन हो सकती हैं। हालाँकि, अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Real women fix up other women and not mess them up ! Read that again 💜

A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on

बता दें कि एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान बिग बॉस पर तंज कस्ते हुए कहा था कि ‘प्रभु हम बेवकूफों एवं स्वार्थी लोगों को माफ करा। हम आपकी और आपके सीरियल देखने की याद भी तब आती है जब एक एपिडमिक आया। वरना तो हम खुशी से बिग बॉस और रोडीज़ में डूबे थे।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Unless you untangle n detach yourself n clean the clutter from your life there never will be room for discovery ! Love you all so much 💜 Pssst- find jaggu 😼

A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on

कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी योग की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।