इस TV एक्ट्रेस ने की रामायण की एडल्ट फिल्म से तुलना, अब हो रही है गिरफ्तारी की मांग

मुंबई. देश में कोरोना के वजह से लॉकडाउन लागु हो गया है। इसलिए लोग घर में बैठे हुए समय निकालने के लिए कुछ न कुछ करते हुए नजर आते है। ऐसे में दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत पुनः प्रसारित किये है। इसी

Loading

मुंबई. देश में कोरोना के वजह से लॉकडाउन लागु हो गया है। इसलिए लोग घर में बैठे हुए समय निकालने के लिए कुछ न कुछ करते हुए नजर आते है। ऐसे में दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत पुनः प्रसारित किये है। इसी बात पर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट के कारण कविता कौशिक सुर्ख़ियो में आ गयी है। वही, सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़े : कोरोना के वजह से हुए इस हॉलीवुड सुपरस्टार की मौत

यह भी पढ़े : पुलिस की करवाई पर ऋचा चड्डा ने उठाया सवाल कहा, लोगो को पीटने के पीछे तर्क क्या है?

कविता कौशिक ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।’इस ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। वही, रामायण की तुलना एडल्ट फिल्मों से करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

कविता का विरोध करते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया- ‘दिल्ली पुलिस इसे गिरफ्तार करो इसने रामायण की एडल्ट फिल्मों से तुलना की है। ये सही नहीं है अब ये बात धर्म पर आई है।’