बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने डांस के लिए जानी जाती हैं।
मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। इस समय वह सोनी चैनल के डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में बतौर जज के रूप में नज़र आ रही हैं। हाल ही में इस शो में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी टीम आई थी। इसी बीच तारक मेहता के डॉक्टर हाथी (Doctor Hathi) ने मलाइका (Malaika Arora) के साथ जमकर डांस किया है।
शो में सभी एक्टर्स मजा मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी दौरान डॉक्टर हाथी ने मलाइका (Malaika Arora) के साथ ‘अनारकली डिस्को चली’ गाने पर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सोनी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें, मलाइका (Malaika Arora) और डॉक्टर हाथी के डांस की काफी चर्चा हो रही है। डॉक्टर हाथी के अलावा, मलाइका (Malaika Arora) ने तारक मेहता के साथ भी डांस किया। इस वीडियो को अभी तक 37 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।