malvi-malhotra-revealed-getting-threats-after-attack

दरअसल, करीब एक महीने पहले मालवी (Malvi Malhotra) पर जानलेवा हमला हुआ था,जिसमें वह घायल हो गई थीं।

Loading

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा (Malvi Malhotra) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, करीब एक महीने पहले मालवी  (Malvi Malhotra) पर जानलेवा हमला हुआ था,जिसमें वह घायल हो गई थीं। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन, अब मालवी (Malvi Malhotra) और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है।18 नवंबर को बाइक पर सवार एक शख्स ने मालवी को जान से मारने की धमकी दी।

हाल ही में मालवी (Malvi Malhotra) ने एक इंटरव्यू में बताया कि ’18 नवंबर को रात नौ बजे मैं अपने माता पिता के साथ बिल्डिंग के कंपाउंड में टहल रही थी। तभी अचानक एक शख्स मास्क पहने हुए बाइक पर आया। वह मेरे पास आया और मेरे पिता पर चिल्ला कर बोला- योगेश को जल्द जमानत मिल जाएगी, उसके बाद हम दिखाएंगे कि आपके साथ क्या हो सकता है।’उन्होंने आगे बताया कि ‘मुझे इस घटना के बाद नींद नहीं आ रही हैं। मैं जल्द ही घर बदलने के बारे में सोच रही हूं।’

इस समय मालवी (Malvi Malhotra) की तबीयत  ठीक नहीं है। जब उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए जाना होता है, तभी वह घर के बाहर निकलती है।डॉक्टर ने उन्हें शाम को टहलने की सलाह दी है। मालवी ने कहा कि ‘मुझ पर हमले के बाद मेरी लोअर बॉडी की एक्सरसाइज जरूरी है। उम्मीद है उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अक्टूबर महीने में मालवी (Malvi Malhotra) पर मुंबई के अंधेरी इलाके में जानलेवा हमला हुआ था। मालवी पर हमला करने वाले शख्स का नाम योगेश महिपाल सिंह है। योगेश मालवी पर शादी का दबाव बना रहा था। जब एक्ट्रेस ने शादी करने से मना कर दिया। तो उसने मालवी के हाथ पर चाकू से वार किया और भाग गया। इसके बाद मालवी को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था। जहां उनकी उंगली की सर्जरी हुई थी। मालवी की शिकायत के मुताबिक, योगेश से उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वहीं, इसके बाद वह दोनों काम को लेकर एक बार एक कैफे हाउस में मिले थे।

बता दें कि मालवी मल्होत्रा  (Malvi Malhotra) हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने टीवी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। मालवी तेलुगू फिल्म ‘कुमारी 21 एफ’, तमिल फिल्म ‘नदिक्कू एंडी’ और टीवी शो ‘उड़ान’ में नज़र आ चुकी हैं। इसके साथ ही मालवी ने बॉलीवुड फिल्म ‘होटल मिलन’ में भी काम किया है।