”5 लड़को से अफेयर करना लड़की का अपना फैसला”, नेहा धूपीया के इस बयान पर भड़के लोग, कही यह बातें

मुंबई. एम टीवी का पॉपुलर शो 'एमटीवी रोडीज रेवोलुशन सीजन' में नेहा धूपिया एक बार फिर जज के रूप में नजर आने वाली है। इस शो में नेहा हमेशा से ही लड़को की क्लास लेते हुए नजर आती है। इसी बीच नेहा के एक

Loading

मुंबई. एम टीवी का पॉपुलर शो ‘एमटीवी रोडीज रेवोलुशन सीजन’ में नेहा धूपिया एक बार फिर जज के रूप में नजर आने वाली है। इस शो में नेहा हमेशा से ही लड़को की क्लास लेते हुए नजर आती है। इसी बीच नेहा के एक बयान को कारण वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेहा एक लड़के की क्लास लगाती है।

इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट ऑडिशन के दौरान शो के जजेस सामने यह कहता है कि, उसने एक लड़की को थप्पड़ मारा था। उसने बताया वह लड़की का मेरे अलावा और 5 लड़को के साथ अफेयर था। उस लड़की ने मुझे धोका दिया। इसलिए मैंने उस लड़की को और उसके 5 बॉयफ्रेंड एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद मैंने सबके सामने उस लड़की को थप्पड़ मारा।

यह सारी बातें सुनकर नेहा गुस्सा हो जाती है और लड़के को गाली देना शुरू कर देती है। नेहा उस लड़के पर भड़कते हुए कहती है कि, उसे किसी भी लड़की पर हाथ उठाने का कोई हक़ नहीं है। उस लड़की को कितने लड़को के साथ अफेयर रखना है यह उस लड़की का फैसला होगा। शो का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। साथ ही लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा को ट्रोल कर रहे हैं।