तेजस्वी पर भड़के रोहित शेट्टी, कहा- ”हद में रहो वरना…”

मुंबई. कलर्स टीवी का पॉपुलर रियालटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में अक्सर खतरनाक स्टंट देखने को मिलते है। इस शो की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश हमेशा मस्ती करती हुई नजर आती है। अपने नटखट स्वभाव से

Loading

मुंबई. कलर्स टीवी का पॉपुलर रियालटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में अक्सर खतरनाक स्टंट देखने को मिलते है। इस शो की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश हमेशा मस्ती करती हुई नजर आती है। अपने नटखट स्वभाव से वो सबको हंसाती रहती है। लेकिन, इस बार उनका मजाक करना शो के होस्ट रोहित शेट्टी को पसंद नहीं आया। रोहित ने तेजस्वी की जमकर क्लास ली और हद में रहने की बात कह दी।

हाल ही में इस शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी तेजस्वी पर गुस्सा होते है। तेजस्वी कहती है कि, वह सब देख रही है की रोहित अमृता खानविलकर के साथ थोड़ी नरमी से पेश आते है। इस बात से रोहित बेहद नाराज हुए। इसके बाद रोहित तेजस्वी से कहते है की वह अपने हद में रहे।

दरअसल, एक स्टंट के दौरान तेजस्वी मजाक करते हुए रोहित से कहते है की, ‘रोहित सर ने अमृता को एडवांटेज दिया है। मेरे पैर जल गए हैं इसलिए’। यह बात सुनकर रोहित का पारा चढ़ जाता है और तेजस्वी को चेतवानी देते है। रोहित कहते है कि , ‘मैं यहां पर किसी शॉर्टकट की वजह से नहीं आया हूं। जो कुछ भी मैं आज हूं इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है। अपनी हद में रहो तेजस्वी, नहीं तो शो से बाहर कर दी जाओगी’।