102 लोग हुए कोरोना से मुक्त

Loading

 2457 भी ठीक होने वालों की संख्या

 नवी मुंबई.  मनपा के स्वास्थ्य विभाग को कोरोना निगेटिव से संबंधित जिन लोगों की रिपोर्ट बुधवार को मिली है, उसमें उन 102 लोगों का समावेश है. जो पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन लोगों के कोरोना से मुक्त होने के बाद, अब इस बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 2457 हो गई है. वहीं दूसरी ओर मनपा के क्षेत्र में बुधवार को 128 नए मरीज पाए गए. इन नए मरीजों के मिलने के बाद अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4189 हो गई है. इन मरीजों में 41 महिलाओं व 87 पुरुषों का समावेश है. जिसमें बेलापुर 13, नेरुल 16, वाशी 17, तुर्भे 22, कोपरखैरने 27, घनसोली 16, ऐरोली 14 व दीघा के 3 लोगों का समावेश है.जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विभाग       मरीज 

बेलापुर        307 

नेरुल           617

तुर्भे             868

वाशी            462

कोपरखैरने     739

घनसोली         477

ऐरोली             556

दीघा               163