One more death from Kovid-19 in Jammu and Kashmir, death toll 54

Loading

  • 300 के पार मृतकों की संख्या 

नवी मुंबई. मनपा के तहत आने वाले क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की मौत होने की संख्या अब बढ़ने लगी है. रविवार को कोरोना से ग्रस्त 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद कोरोना से हुई मौत की संख्या 303 हो गई है. मृतकों की बढ़ती संख्या से नवी मुंबई महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी अब इस मामले में बढ़ने लगी है.

रविवार को नवी मुंबई महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग को कोरोना पॉजिटिव के संदेहास्पद लोगों की जो रिपोर्ट मिली है. उसने 313 लोगों को कोरोना पॉजिटिव बताया गया है. जिसमें 102 महिलाओं व 211 पुरुषों का समावेश है. इन मरीजों में बेलापुर 40, नेरुल 58, वाशी 18, तुर्भे 26, कोपरखैरने 54, घनसोली 50, ऐरोली 60 व दीघा विभाग के 7 लोगों का समावेश है. इन मरीजों के मिलने के बाद क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 445 हो गई है. 

200 मरीजों ने कोरोना को दी मात 

मनपा के स्वास्थ्य विभाग को रविवार को कोरोना निगेटिव होने की जिन लोगों की रिपोर्ट मिली है. उसमें उन 200 लोगों का समावेश है. जो पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन लोगों में 59 महिलाओं 141 पुरुषों का समावेश है. इन 200 लोगों के कोरोना से मुक्त होने के बाद अब इस बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 5 हजार 652 हो गई है.

 विभाग निहायत मरीजों की संख्या

  विभाग          मरीज

  बेलापुर          871

 नेरुल             1521

 तुर्भे                 1240

 वाशी               911

घनसोली         1299

ऐरोली              1540

दीघा                 428

कोपरखैरने     1635