Bird Flu

Loading

ठाणे. ठाणे (Thane) में बर्ड फ्लू (Bird flu) तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसकी पुष्टि हाल ही में मृत पक्षियों (Dead birds) के नमूनों की जांच से हुई है। वहीं सोमवार तक ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल 121 पक्षियों (Birds) की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। पक्षियों की संदिग्ध अवस्था में हो रही मौतों का मामला तेजी से सामने आने के बाद मनपा प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

मुर्गी पालन करने वालों पर मंडराने लगे संकट के बादल

बताया गया है कि पहले दिन ठाणे में कुल 16 पक्षी मृत पाए गए थे। दूसरे दिन 28 और तीसरे दिन 52 पक्षी मृत पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी के साथ बर्ड फ्लू ने दस्तक दिया है। महाराष्ट्र के आठ जिलों तक बर्ड फ्लू पहुंच चुकी है। इससे मुर्गी पालन करने वालों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वहीं ठाणे में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। बीते दिनों मृत पाए गए पक्षियों में से चार में बर्ड फ्लू (Bird flu) संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे नागरिकों में भय फैलने लगा है।

जानकारी के अनुसार ठाणे मनपा क्षेत्र में तीन दिनों के दौरान कुल 121 पक्षी संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हैं। इनमें पहले दिन 16, दूसरे दिन 28 और तीसरे दिन 52 पक्षी मृत मिले हैं। मनपा के उपायुक्त संदीप मालवी ने कहा कि सभी मृत पाए गए पक्षियों को नियमानुसार ठिकाने लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह पंक्षियों के मिल रही लाशों को लेकर मनपा प्रशासन सतर्क और तैयार है। मनपा प्रशासन ने इसके लिए एक अलग से आपदा नियंत्रण कक्ष तैयार किया है। मृत पक्षी दिखाई देने पर वे तत्काल इसकी जानकारी नियंत्रण कक्ष को दें।