26 new cases of Kovid-19 in Himachal Pradesh, number of infected reached 274

Loading

बदलापुर. कुलगांव-बदलापुर नपा क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या  रविवार की शाम साढ़े 6 बजे 174 हो गई है. सोमवार को 13 मरीज मिले हैं. बताया गया है कि 174 मरीजों में से अभी  108   मरीजों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है. अब तक 60  मरीज अच्छे होकर अपने घर जा चुके है वही कोरोना से शहर में कोरोना से 7 की  मृत्यु हो चुकी है. शुरू से अब तक  422 लोगों के टेस्ट कराए गए है. इनमें 29 की रिपोर्ट आना बाकी है.

बदलापुर : 

नए मरीज           13

कुल मरीज        174

ठीक हुए              59

मृत                      7 

अंबरनाथ में कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 66

अंबरनाथ में कोरोना मरीज की संख्या अब  66 हो गई है. 4 नए मरीज सोमवार मिले है. 38 मरीजों का इलाज चल रहा है.जानकारी के अनुसार अब तक 625 लोगों के टेस्ट किए गए है. 111 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है. कोरोना से शहर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है तथा 26 पॉजिटिव इलाज के बाद अच्छे होकर घर चले गए है. 310 लोग होम कवारंटीन में है. वही नपा के कोविड सेंटर में 40 का इलाज चल रहा है. शहर में 20 स्थान को प्रतिबंधित क्षेत्र के रूप में घोषित किए गए है, इनमें कैलास नगर, नेताजी मार्केट, न्यू कॉलोनी, जैनम रेसीडेंसी, शिवगंगा नगर, सार्थक बिल्डिंग, रॉयल पार्क, पनवेलकर कैंपस, फार्मिंग सोसायटी, धारा रेसीडेंसी, मोरिवली पाडा आदि का समावेश है. 

अंबरनाथ : 

नए मरीज             4

कुल मरीज          66 

ठीक हुए              26 

मृत                     2 

उल्हासनगर में 209 कोरोना पॉजिटिव, सोमवार को 18 नए मरीज मिले 

उल्हासनगर में सोमवार को शहर में 18 नए मरीज मिलने से कोरोनो पॉजिटिव की संख्या अब 209 हो गयी है.उल्हासनगर में मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है एवं अब तक 71 मरीज अच्छे हुए है व इस महामारी की चपेट में आ जाने से 9 की मौत हो चुकी है. सोमवार को जो नए 18 मरीज मिले है उनमें कैम्प क्रमांक 3 ब्राह्मण पाडा, आंबेडकर नगर, सम्राट अशोक नगर, सी, ब्लॉक, वाघरी पाडा आदि के मरीज है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 124 मरीजो का विविध अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इनमें सबसे अधिक उल्हासनगर कोविड अस्पताल में 51,  ठाणे के कामगार अस्पताल में 72 भर्ती है.कल्याण में 2,   भिवंडी में 1 तथा ठाणे के एक निजी अस्पताल में 2 का इलाज चल रहा है. वही अब तक उल्हासनगर में 6 की मौत हो चुकी है. सोमवार की शाम 6 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी मनपा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुहास मोहनालकर ने दी है.

उल्हासनगर : 

नए मरीज           18

कुल मरीज       209 

ठीक हुए              71

मृत                      9