26 new cases of Kovid-19 in Himachal Pradesh, number of infected reached 274

Loading

 गुरुवार को 26 नए मरीज मिले 

उल्हासनगर. गुरुवार  को  शहर में 26 नए मरीज मिलने से कोरोनो पॉजिटिव  की संख्या अब 272 हो गयी है.उल्हासनगर में मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है एवं अब तक 110 मरीज अच्छे हुए है व इस महामारी की चपेट में आ जाने से 9 की मौत हो चुकी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 141 मरीजो का विविध अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इनमें सबसे अधिक उल्हासनगर कोविड अस्पताल में 72,   कामगार अस्पताल में 68 भर्ती है.कल्याण में 2,   भिवंडी में 1, कामा 3 तथा ठाणे के एक निजी अस्पताल में 2 का इलाज चल रहा है. वही अब तक उल्हासनगर में 9 की मौत हो चुकी है. एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी मनपा के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुहास मोहनालकर ने दी है. 

उल्हासनगर : 

नए मरीज          26

कुल मरीज       272

ठीक हुए             110 

मृत                      9 

अंबरनाथ में कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 103

अंबरनाथ में कोरोना मरीज की संख्या अब  103 हो गई है. गुरुवार को 18 नए मरीज मिले है. 58 मरीजों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार अब तक 719 लोगों के टेस्ट किए गए है. 112 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है. कोरोना से शहर में 2 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है तथा 43 पॉजिटिव इलाज के बाद अच्छे होकर घर चले गए है. 304 लोग होम कवारंटीन में है. वही नपा के कोविड सेंटर में 21 का इलाज चल रहा है. शहर में 20 स्थान को प्रतिबंधित क्षेत्र के रूप में घोषित किए गए है, इनमें कैलास नगर, नेताजी मार्केट, न्यू कॉलोनी, जैनम रेसीडेंसी, शिवगंगा नगर, सार्थक बिल्डिंग, रॉयल पार्क, पनवेलकर कैंपस, फार्मिंग सोसायटी, धारा रेसीडेंसी, मोरिवली पाडा आदि का समावेश है. 

अंबरनाथ : 
नए मरीज             18
कुल मरीज          103 
ठीक हुए              43  
मृत                       2 
 

बदलापुर में 204 कोरोना पॉजिटिव 

उधर,  कुलगांव-बदलापुर नपा क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या गुरुवार की शाम 6 बजे 204 हो गई है. बुधवार को 13 मरीज मिले थे वही गुरुवार को 12  पॉजिटिव मिलने से एक बार फिर शहर में हड़कंप मच गया है. बताया गया है कि 204 मरीजों में से अभी  101     मरीजों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है. अब तक 96  मरीज अच्छे होकर अपने घर जा चुके है वही कोरोना से शहर में कोरोना से 7 की  मृत्यु हो चुकी है. शुरू से अब तक  479 लोगों के टेस्ट कराए गए है. इनमें 21 की रिपोर्ट आना बाकी है. शहर में 54 लोग नपा के कवारंटीन में है.

बदलापुर : 

नए मरीज           12

कुल मरीज        204 

ठीक हुए              85 

मृत                      7