4291 new cases of Kovid-19 in Delhi, 34 patients died
File Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane District) में बुधवार को कोरोना (Corona) से संक्रमित 3017 नए मरीज (New Patients) मिले हैं, जबकि 53 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक चार लाख 80 हजार 194 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही सात हजार 833 मरीजों की उपचार के दौरान मौत (Deaths) हो चुकी है। ठाणे महानगरपालिका की सीमा में बुधवार को 715 मरीज मिले है। हालांकि 10 मरीज की मौत हुई है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 122192 हो गई है। वहीं यहां पर अब तक कुल 1717 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

    कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र की सीमा में 787 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल मरीजों की संख्या 124129 हो गई है। 11 मरीज की मौत के साथ मृतकों के आंकड़ा 1486 हो गई है। 

    नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में मिले 324 नए मरीज

    • नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में  324 नए कोरोना मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 94171 के करीब पहुंच गई है, जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। यहाँ पर कुल मृतकों की संख्या 1415 हो गई है। 
    • मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में करीब 353 मरीज पाए गए और कुल मरीजों का आंकड़ा 45046 हो गया है। यहाँ पर एक भी 10 मृतक की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल मृतकों का आकड़ा 1074 हो गया है। 
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में नए मरीजों का आंकड़ा घट रहा है। यहां पर 21 नए मरीज मिले है और यहाँ पर कुल संख्या 9963 हो गई हैं, जबकि यहाँ पर तीन मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 400 पर स्थिर है। 
    • उल्हानगर मनपा में 52 मरीज मिले है और इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 19197 हो गई हैं, जबकि यहाँ पर एक मरीज की मौत के साथ अब तक कुल 440 मरीजों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। 
    • बदलापुर नगर परिषद में 133 मरीज के साथ कुल संख्या 19182 और कुल मृतकों की संख्या 201 हो गई है। अंबरनाथ में 86 नए मरीज कोरोना के मिले है और यहां का कुल आंकड़ा 18175 तक पहुंच गया है। यहाँ पर कुल मृतकों का आंकड़ा 376 हो गया है।  
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर 545 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल मरीजों की संख्या 28139 हो गई है, जबकि 8 नए लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 719 हो गई है।