6 new positives found in Buldhana

Loading

शुक्रवार को 33  नए मरीज मिले 

उल्हासनगर.  शुक्रवार  को  शहर में 33 नए मरीज मिलने से कोरोनो पॉजिटिव की संख्या अब 305 हो गयी है. उल्हासनगर में मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है एवं अब तक 120 मरीज अच्छे हुए हैं व इस महामारी की चपेट में आ जाने से 10 की मौत हो चुकी है. उल्हासनगर में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 33 मरीज पाए गए है जो चिंता का विषय है. 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 175 मरीजो का विविध अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इनमें सबसे अधिक उल्हासनगर कोविड अस्पताल में 75,  कामगार अस्पताल में 87 भर्ती है. साईं टेऊराम कोविड अस्पताल में 5, कल्याण में 2, भिवंडी में 1, कामा 3 तथा ठाणे के एक निजी अस्पताल में 2 का इलाज चल रहा है. एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी मनपा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुहास मोहनालकर ने दी है. 

नए मरीज            33

कुल मरीज          305

ठीक हुए             110 

मृत                      10