corona

Loading

ठाणे. ठाणे जिले में 24 घंटे में 331 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) केस मिले। जबकि  एक दिन में 07 कोरोना पीड़ितों की मौत दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में अब तक कुल केस 2 लाख 37 हजार 660 और कुल मौत 5 हजार 849 हो गई है। जबकि गुरुवार तक स्वस्थ होकर घर गए कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 27 हजार 048 हो गई है। जबकि जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 4763 है। जिनका इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है। 

ठाणे महानगर पालिका की सीमा में गुरुवार को सबसे अधिक 97 मरीज मिले हैं। जबकि दो मरीजों की मौत इस बीमारी से 24 घंटे के भीतर होने का मामला सामने आया है। साथ ही जिले के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी दिखाई दे रही है। साथ ही मृतकों के आंकड़े में भी कमी आ रही है, जो अब जिला स्वास्थ्य विभाग और जिलावासियों के लिए राहत की बात है।  

जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में 97 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां पर कुल बाधितों की संख्या 53820 हो गई है। यहां पर 2 मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। इस प्रकार कुल मृतकों के आंकड़ा 1280 तक पहुंच गया हैं।

वहीं नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में 68 नए कोरोना मरीज मिले हैं और यहां पर कुल बाधितों की संख्या 49935 के करीब पहुंच गई है। जबकि 2 लोगों की मौत के साथ कुल आंकड़ा 1023 तक जा पहुंचा हैं। इसी प्रकार कल्याण डोंबिवली मनपा क्षेत्र में  करीब 87 मरीज पाए गए और कुल मरीजों का आंकड़ा 56126 हो गया है। यहां पर 01 मरीज की मौत और कुल मृतकों की संख्या 1023 हो गई है।  

इसी तरह मीरा भाईंदर महानगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत 19 नए मरीज मिले हैं और यहां पर कुल मरीजों की संख्या 24964 हो गई है। यहां पर कुल मृतकों का आंकड़ा 775 हो गया है। भिवंडी महानगर पालिका क्षेत्र में 10 नए मरीजों के साथ कुल संख्या 6383 हो गई है। जबकि कुल मृतकों की संख्या 350 तक पहुंच गई हैं। उल्हानगर मनपा में 09 मरीज मिले हैं और इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 11206 और कुल मृतकों की संख्या 357 हो गई है। 

इसी प्रकार बदलापुर नगर परिषद में 18 मरीज के साथ कुल संख्या 8563 हो गई है और अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह अंबरनाथ में 13 नए मरीज कोरोना के मिले हैं और यहां का कुल आंकड़ा 8124 तक पहुंच गया है। यहां पर कुल मृतकों का आंकड़ा 295 हो गया है, जबकि ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। यहाँ पर 10 नए मरीज मिले हैं और यहां पर कुल बाधितों की संख्या 18539 हो गई है। यहाँ पर मृतकों की कुल संख्या 574 हो गई है।