corona
File Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane district) में अब कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता नजर  आरहा  है।  सोमवार को जिले में 354 कोरोना मरीज (Corona Patients) पाए गए है और पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत दर्ज की गई।  इस प्रकार जिले में अब तक इस वैश्विक महामारी (Global Pandemic) से 5 लाख 38 हजार 135 लोग संक्रमित हो चुके है।  जबकि अब तक 10 हजार 854 लोगों की मौत हो चुकी है।  

    ठाणे शहर परिसर में 58 नए मरीज मिले है और कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 34 हजार 469 तक पहुँच गई है। ठाणे महानगरपालिका की सिमा में एक दिन तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है और कुल मृतकों की संख्या 2040 हो गई है। वहीं  कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में सर्वाधिक 97 संक्रमित मरीज पाए गए और एक भी मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में दर्ज नहीं की गई है।  इस प्रकार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 134469 तक पहुँच चुकी है और मृतकों की संख्या 2628 पर स्थिर है।  नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में 69 मरीज और तीन लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 1784 तक पंहुचा है और संक्रमितों की संख्या 102113 तक पहुंच चुकी है।  

    उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र में 7 नए मरीज मिले है और दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है।  इस प्रकार कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 20890 और मृतकों की संख्या 528 हो गई है।  भिवंडी मनपा क्षेत्र में चार मरीज मिले और कुल संक्रमितों की संख्या 10660 और मृतकों की संख्या 466 पर स्थिर है। अंबरनाथ नगर पालिका क्षेत्र में 12 नए मरीज और एक मरीज की मौत के साथ मृतकों की संख्या 519 और संक्रमितों का आंकड़ा 19918 तक पहुँच चुकी है।  बदलापुर में 22 मरीज और एक मौत दर्ज की गई है।  यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 21361 और मृतकों की संख्या 350 तक पहुँच गई है।  

    ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 33 नए मरीज मिले है और एक भी मौत पिछले 24 घंटे में नहीं हुई है।  इस तरह यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 39 हजार 934 और मृतकों की संख्या 1115 तक पहुँच गई है। मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में 52 मरीज मिले और एक मरीज की मौत हुई।  यहाँ पर संक्रमितों की संख्या 51140 और मृतकों की संख्या 1344 हो गई है।