26 new cases of Kovid-19 in Himachal Pradesh, number of infected reached 274

Loading

सोमवार को 20  नए मरीज मिले 

उल्हासनगर. सोमवार को शहर में 20 नए मरीज मिलने से कोरोनो पॉजिटिव की संख्या अब 380 हो गयी है. उल्हासनगर में मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है एवं अब तक 146 मरीज अच्छे हुए हैं व इस महामारी की चपेट में आ जाने से 12 की मौत हो चुकी है. उल्हासनगर में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 33 मरीज पाए गए हैं, जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गई. 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 222 मरीजों का विविध अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इनमें सबसे अधिक उल्हासनगर कोविड अस्पताल में 65, कामगार अस्पताल में 76 भर्ती है. साईं टेऊराम कोविड अस्पताल में 5, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कोविड अस्पताल 53, रिलायंस नवी मुंबई 8 कल्याण में 2,  भिवंडी में 1, कामा 3 तथा ठाणे के एक निजी अस्पताल में 4 एवं सेंट्रल पार्क में 5 का इलाज चल रहा है. एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी मनपा के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुहास मोहनालकर ने दी है. 

नए मरीज            20

कुल मरीज          380

ठीक हुए             147 

मृत                      12