corona
File Photo

    Loading

    ठाणे. पिछले एक सप्ताह से ठाणे में नए संक्रमित मरीजों की संख्या 500 के निचे दर्ज की जा रही है। रविवार (Sunday) का दिन भी ठाणे जिला (Thane District) वासियों (Residents) के लिए राहत भरा रहा है। पिछले 24 घंटे, में सिर्फ 423 नए कोरोना संक्रमित मरीज (Corona Infected Patients) पाए गए है। जबकि इस बीमारी से 07 लोगों की मौत दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 37 हजार 781 और मृतक मरीजों की संख्या 10 हजार 843 हो गई है।    

    ठाणे जिले में रविवार को एक बार फिर सर्वाधिक 114 कोरोना से संक्रमित मरीज नवी मुंबई महानगर पालिका की सिमा में पाए गए। जबकि दो मरीजों की मौत दर्ज की गई ह। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख दो हजार 044  और मृतकों की संख्या 1781 तक पहुँच चुकी है। इसी तरह तीसरे क्रमांक पर ठाणे महानगरपालिका में सबसे अधिक 76 मरीज पाए गए है और यहाँ पर 24 घंटे के भीतर एक मरीज की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 134411 और मृतकों की संख्या 2037 हो गई है।  

    कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सिमा में 79 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले है और यहाँ पर एक भी मरीज की इलाज के दौरान मौत दर्ज  नहीं हुई है। यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 137553 और मृतकों की संख्या 2628 हो गई है। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में 51 नए मरीज और एक की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 51088 और मृतकों की संख्या 1343 हो चुकी है। वहीं, भिवंडी महानगर पालिका क्षेत्र में 02 नए मरीज पाए गए है और किसी की भी मौत 24 घंटे के भीतर दर्ज नहीं हुई है।  इस प्रकार यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10656 हो गई है और मृतकों की संख्या 460 पर स्थिर है।  

    इसी तरह उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 12 नए मरीज पाए गए है और 3 मरीजों की 24 घंटे में मौत हुई है।  इस प्रकार यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 20883 और मृतकों की संख्या 526 हो गई है।  

    नगर पालिका क्षेत्रों में भी घटे मरीज

    जिले के अंतर्गत आने वाले दो नगर पालिका क्षेत्र में भी रविवार को कम मरीज पाए गए है। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में 13 नए मरीज और एक की भी मौत दर्ज नहीं की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 19906 और मृतकों की संख्या 518 हो गई है  जबकि बदलापूर नगर पालिका क्षेत्र में 29 नए मरीज पाए गए है और यहाँ 24 घंटे के भीतर किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। यहाँ पर कुल  संक्रमितों की संख्या 21339 तक पहुँच चुकी है और अब तक 349 लोगों की जान जा चुकी है।

    इसी प्रकार ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमित मरीजों के आकंड़ों में रविवार को कमी देखि गई है। यहाँ पर 47 नए मरीजों के साथ एक भी मरीज की मौत रविवार को दर्ज नहीं की गई। यहाँ पर अब तक 39901 संक्रमित मरीज पाए गए है और 1195 मरीजों की अब तक मौतें दर्ज की गई है।