Representative Pic
Representative Pic

    Loading

    ठाणे: ठाणे जिले (Thane District) में कोरोना से नए संक्रमितों की संख्या में तो कमी आ रही है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ा है। जो चिंता का सबब बना हुआ है। गुरुवार को जिले में 498 कोरोना के नए केस (New Cases) सामने आए है, वहीँ पिछले 24 घंटे में 65 लोगों की मौत (Death) दर्ज की गई है। जिले के बुलेटिन में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अंबरनाथ में 45 मृतकों के आंकड़े को इसमें समायोजित किया गया है। बहरहाल ठाणे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 23 हजार 497 और मृतकों की संख्या 10 हजार 056 तक पहुँच चुकी है। 

    ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 109 नए मरीज पाए गए और चार मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इस प्रकार यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 131409 और मृत मरीजों की संख्या 1933 हो गई है। 

    केडीएमसी में मिले 172 नए केस

    इसी तरह कल्याण-डोंबिवली में 172 नए मरीज मिले है और 6 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इस प्रकार कुल संक्रमितों की संख्या 134465 और मृत मरीजों की संख्या 2545 तक पहुँच चुकी है। नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 56 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गई है और चार मरीजों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 1650 और संक्रमितों का आंकड़ा 98779 तक पहुँच गया है। 

    • उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में 10 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20643 और मृतकों की संख्या 479 तक पहुँच चुकी है। 
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में सिर्फ दो मरीज मिले है, एक की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 10528 और मृतकों की संख्या 449 तक पहुँच गई है। 
    • मीरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र में 66 नए कोरोना के केस सामने आया है और एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 49680 और मृतकों की संख्या 1299 तक पहुंच गया है। 
    • इसी प्रकार जिले के दो नगर परिषद क्षेत्र में क्रमशः अंबरनाथ में 20 नए मरीज मिले है और 45 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 19469 और मृत मरीजों की संख्या 456 तक पहुँच गया है। कुलगाँव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में सिर्फ 10 मरीज मिले है और कुल संक्रमितों की संख्या 20766 तक पहुँच गई है और 254 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत 53 नए मरीज बढ़े है और चार लोगों की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 37 हजार 758 और मृत मरीजों की संख्या 991 तक पहुंच गई है।