70% youth will get candidature in KDMC election

  • राकां की समीक्षा बैठक में निर्णय

Loading

कल्याण. कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका चुनाव में (Kalyan Dombivali Municipal Corporation Election) 70% सीटों पर युवकों को उम्मीदवारी दी जायेगी, जिसके लिए युवाओं को चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान डोंबिवली में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक में किया गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कल्याण जिला अध्य्क्ष जगन्नाथ अप्पा शिंदे की उपस्थित में राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा रविवार को जिला युवक कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक युवा जिला अध्यक्ष सुधीर पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। इस अवसर पर युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवकों को पार्टी के लिए कार्यरत रहना जरूरी है, युवाओं को जनहित के काम में खुद को झोंक देना चाहिए। आगामी मनपा चुनाव में खुद को सिद्ध करने का मौका आया है। राकां के कल्याण जिला कार्याध्यक्ष डॉ. वंडारशेठ पाटिल ने युवकों से कहा कि खूब परिश्रम कीजिए और  चुनाव के समय पार्टी की सभा, रैली, प्रचार, बैठक इन सबकी जिम्मेदारी युवाओं को ही संभालनी है। 

युवक जिला सुधीर पाटिल ने कहा कि चुनाव के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेता समय-समय पर मार्गदर्शन करते हैं, युवाओं को उनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए, जिससे अवश्य सफलता का मार्ग सरलता से मिलेगा। राज्य में आघाडी सरकार होने से उच्च स्तर पर पूरा सहयोग मिलता रहेगा, जिसके बल पर हम आगामी मनपा चुनाव में कम से कम दो अंकों के आंकड़े में नगरसेवक चुनकर लाएं और मनपा में  अपना महापौर बनाएं। मनपा में पहले नबंर की पार्टी बने इसका लक्ष्य हमारा है, ऐसा विश्वाश युवा जिला अध्यक्ष  सुधीर पाटिल ने व्यक्त किया। 

इस अवसर पर मनोहर कालण, गोविंद सोनके, विलास म्हात्रे, प्रशांत माली, वैभव मोरे, श्याम आवारे, प्रशांत नगरकर, योगेश माली विश्वास आव्हाड, प्रसाद गायकवाड़, गुरुनाथ पाटिल, भावेश सोनवणे, दीपक चव्हाण, स्वप्निल रोकडे, शरद म्हात्रे, किरण फुलोरे, नरेश वायले, सुनील सिंह, अक्षय भास्कर, सुनील बोरणाक, जयेश गोसावी, प्रणव भोसले, प्रसाद महाजन, हर्ष चौधरी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता  उपस्थित थे।