corona-virus

  • केवल 1510 कोरोना मरीज एक्टिव

Loading

ठाणे. ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना अब पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है. अब तक मिले कुल कोरोना मारीजों में से 94.70 प्रतिशत मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. ठाणे मनपा की सीमा में अब केवल 1510 कोरोना मरीज ही बचे हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. 

बता दें कि जब कोरोना ने ठाणे शहर में अपने दस्तक दी थी तब कोरोना रोकने में अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. राज्य सरकार के उचित मार्गदर्शन और मनपा अधिकारियों की मेहनत आखिरकार रंग लायी है और अब ठाणे मनपा की सीमा में केवल कोरोना के 1510 मरीज ही बचे हैं जबकि 47108 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं. मनपा और राज्य सरकार ने जिस प्रकार कोरोना पर काबू पाया है. सभी स्तर पर प्रशंसा की जा रही है. मनपा स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की माने तो विभिन्न उपाय योजनाओं को लागू करने के बाद अब जाकर कोरोना का अंत नजर आ रहा है. कोरोना के अंत में राज्य सरकार और सभी मनपा कर्मचारियों का विशेष योगदान है. 

शनिवार को मनपा में मिले 196 नए मरीज  

ठाणे महानगर पालिका की सीमा में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीजों की संख्या में अब लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार को 196 नए मामले सामने आए. 24 घंटे में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार मरीज मिले है जोकि प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है. पिछले 24 घंटे में तीन मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई हैं.  

बहरहाल, ठाणे में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को कुल 6249 लोगों की जांच की गई और इस प्रकार अब तक कुल 6 लाख 06 हजार 023 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है. कोरोना मरीजों की संख्या में शनिवार को वृद्धि के बाद अब यहां संक्रमितों की कुल संख्या 49 हजार 769 हो गई है. जबकि ठाणे मनपा के आकंड़े के अनुसार अब तक करीब 1151 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है. जबकि जिला प्रशासन के आंकड़े में अब तक ठाणे मनपा क्षेत्र में 1212 लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है.  

माजीवाड़ा-मानपाड़ा में मिले सर्वाधिक 49 मरीज 

इसके अलावा शनिवार को माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 49 मरीज मिले हैं. जबकि वर्तक नगर प्रभाग समिति में शनिवार को 29 मरीज पाए गए हैं. लोकमान्य-सावरकर में अब कम मरीज मिल रहे हैं, शनिवार को यहां पर 15 मरीज मिले हैं. वहीं नौपाड़ा प्रभाग समिति में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शनिवार को 31 मिला है. मनपा सूत्रों की मानें तो यदि इसी वेग से कोरोना संक्रमित मरीज मिलते रहे तो स्थिति हाथ से निकल सकती है. 

मनपा प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग इस वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण के लिए कई उपाय योजना कर रही है लेकिन स्थिति गंभीर होती जा रही है. 

प्रभाग समिति निहाय मरीजों की संख्या 

प्रभाग समिति          कोरोना मरीज 

1) माजिवडा मानपाड़ा     – 49

2) वर्तकनगर                  – 29

3) लोकमान्य सावरकरनगर- 15

4) नौपाडा                        – 31

5)उथलसर                       – 27

6) वागले                          – 07

7) कलवा                         – 29

8) मुंब्रा                            – 02

9) दिवा                           – 02

10) अन्य                         – 05

कुल                       –  196

कुल मरीज- 49769

डिस्चार्ज- 47108

एक्टिव मरीज- 1510

मृत्यु-1151