दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Loading

कल्याण. डोंबिवली के कॉपर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महेश वाघ नामक एक स्थानीय गुंडे ने महिला को अकेली देखकर उसके घर में घुसकर जबरन बलात्कार (rape) करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए और उसकी इज्जत लुटने बच गई।

चिंता की बात यह है कि घर में घुसे महेश नामक गुंडे को देख किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसको कुछ बोल सके। कारण एरिया में उसकी दहशत है और किसी ने कुछ बोला तो महेश वाघ नामक गुंडा उसके पीछे पड़ जाता है। इसलिए दहशत के मारे लोग उसके विरुद्ध बोलते नहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार खबर मिलते ही डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुंडे को दबोच लिया और जंजीर से पिटाई की। फिलहाल महिला की शिकायत पर विष्णुनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और  गिरफ्तार  कुख्यात गुंडे के कारनामों की जांच कर रही है।