अलका पांडे महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Loading

नवी मुंबई. अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवारी ने मंच का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नवी मुंबई की निवासी अलका पांडे को मनोनीत किया है. यह मनोंनयन मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा व महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्रा देवी तिवारी की अनुग्रह से किया गया है.

मंच ने अलका पांडे को संपूर्ण महाराष्ट्र प्रदेश की महिलाओं को मंच का सदस्य बनाने व कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत हैं. यह कार्यकाल 1 साल के लिए होगा. इस बात को भी मंच ने स्पष्ट रूप से कहा है. मंच की नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने मंच को विश्वास दिलाया कि वह पूरे मनोयोग से संगठन को मज़बूत करने की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगी.