उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ उल्हासनगर की नई कार्यकारणी का ऐलान

Loading

उल्हासनगर. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फूलचंद यादव ने अपनी नई कार्यकारणी की घोषणा की. गुरुवार को इस कार्यक्रम में मुंबई प्रदेश के सचिव आर.डी. यादव, महाराष्ट्र प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत दुबे, महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री उत्तर भारतीय मोर्चा प्रधुम्न शुक्ला, उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जमनु पुरसवानी, संगठन के महासचिव मनोहर खेमचंदानी, महासचिव मंगला चांडा, भाजपा उल्हासनगर प्रवक्ता मनोज लासी, एसबी सिंग, होमनारायन वर्मा, चंद्रशेखर यादव, रुद्रमणि पांडेय, विद्यासागर दुबे, रोशन झा, ज़मीर खान, रवि करोतिया, सनी पंजाबी व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व उत्तरभारतीय मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.