सिडको के रो हाउस, बंग्लो प्लॉट की नीलामी शुरू

  • 28 दिसंबर से आनलाइन नीलामी

Loading

नवी मुंबई. सिडको (CIDCO) ने घनसोली (Ghansoli) और नवीन पनवेल (New Panvel) में रो हाउस (Row House) और बंग्लो प्लॉट (Bunglow Plot)  के लिए बीडिंग की शुरुआत की है। सिडको के अनुसार घनसोली में 12 एवं नवीन पनवेल पूर्व में  15 भूखंड बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। यह भूखंड केवल निवासी उपयोग के लिए आरक्षित हैं। आवेदक इन भूखंडों पर रो हाउस (Row House), बंग्लो या इमारत कोई भी मनमाफिक घर बना सकते हैं। इन भूखंडों की बिक्री के लिए ई निविदा एवं ई नीलामी प्रक्रिया अपनायी जाने वाली है जो आनलाइन होगी। 21 दिसंबर से इसकी शुरुआत हुई है।

घनसोली में 12 नवीन पनवेल में 15 भूखंड

सिडको के अनुसार नवी मुंबई के घनसोली के विकसित नोड सेक्टर 4 में कुल 12 भूखंड तेजी से विकसलित हो रहे हैं वहीं नवीन पनवेल पूर्व में सेक्टर 8 ई, 9 ई, 5 ए और 5 ई तथा 12 ई में कुल 15 भूखंड आवंटित होने वाले हैं। इन भूखंडों की ई निविदा प्रक्रिया की शुरुआत 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे से लेकर 13 जनवरी 2021 की रात 11.59 मिनट तक शुरू रहेगी। वहीं ई नीलामी प्रक्रिया 14 जनवरी की सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर उसी दिन शाम 5 बजे खत्म होगी। 15 जनवरी की दोपहर 3 बजे योजना की लाटरी घोषित की जाएगी। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए जैसे डिपोजिट  रकम, प्रक्रिया शुल्क, भूखंडों की जगह, रेट इत्यादि योजना पुस्तिका से हासिल की जा सकेगी।