उल्हासनगर में भाई रूपा राम साहिब वरसी महोत्सव का आयोजन

Loading

उल्हासनगर. मंगलवार को भाई रूपा राम साहिब का वरसी महोत्सव था. इसलिए साहिब के सैकड़ों अनुयाइयों ने दरबार में आकर आशिर्वाद लिया. मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर कैम्प क्रमांक 5 में भाई साहिब रूपा राम साहिब दरबार है.

दरबार से जुड़े लोगों के अलावा विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जमुन पुरसवानी, नगरसेवक मनोज लासी, भाजपा के नगरसेवक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश सुखरमानी, पंजाबी लबाना समाज के नेता अजित सिंह लबाना ने भी दरबार में हाजरी लगाई व दरबार से आशीर्वाद लिया. दरबार आने पर अतिथियों का सत्कार दरबार के मुरली सेठ, करण जनानी आदि सेवाधारियों ने किया.