भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय आघाडी कार्यकारणी की घोषणा

Loading

भिवंडी. भारतीय जनता पार्टी भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा उत्तर भारतीय आघाडी जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा द्वारा उत्तर भारतीय आघाडी  पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित की गई. उत्तर भारतीय आघाडी जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने उत्तर भारतीय समाज को भाजपा के साथ भारी तादाद में जुड़कर समाज उत्थान किए जाने का आह्वान किया है. उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, विधायक महेश चौघुले, उत्तर भारतीय महाराष्ट्र प्रदेश सचिव शैलेश मिश्रा, शहर महासचिव विशाल पाठारे,महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कल्पना शर्मा, बिहार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक झा,भाजपा सचिव बालमुकुंद शुक्ला, उत्तर भारतीय आघाडी पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं की प्रमुख मौजूदगी में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.  

उत्तर भारतीय आघाडी की कार्यकारिणी में प्रमुखतः 8 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव सहित 1 कोषाध्यक्ष, युवाध्यक्ष, महिलाध्यक्ष शामिल है. भाजपा उत्तर भारतीय आघाडी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष संजय दूबे, मंगेश यादव, अजय राय,  अभिराम पांडे, नवनीत जैस्वाल, गोपी बिंद, विनोद सिंह, मनोज सिंह, अखिलेश यादव, नंदलाल केशरवानी एवम महासचिव वेदप्रकाश सिंह, विजय पाण्डेय, रामणारायन सोनी, सुजीत गुप्ता, युवाध्यक्ष अनिल केशरवानी, महिलाध्यक्ष सुनीता यादव एवम कोषाध्यक्ष कृपाशंकर पांडे व सचिव प्रेम शुक्ला, अभय माली, कौशल मिश्रा, राकेश केसरवानी,अनिल सिंह, सुरेश पटेल, उमेश सोनी को पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र प्रदान कर गौरव किया गया.

भाजपा की मजबूती के लिए करेंगे कार्य

नवनियुक्त भाजपा उत्तर भारतीय आघाडी पदाधिकारियों की कुशल टीम में शामिल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए भिवंडी भाजपा की मजबूती के लिए कार्य किये जाने सहित उत्तर भारतीय समाज की एकजुटता एवं समाजोत्तथान हेतु कार्य किये जाने का संकल्प व्यक्त किया है.